फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: यात्रियों को राहत देने के लिए चलने लगीं स्पेशल ट्रेनें

Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र, दशहरा, दीपावली समेत कई प्रमुख त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है। रेलवे ने पहले से ही स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू कर दी हैं। अभी तो सिर्फ तीन ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। इन ट्रेनों से यात्रियों को मिर्जापुर, मुंबई, नई दिल्ली, वाराणसी, धनबाद जैसे शहरों की यात्रा करने में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही कई अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा हो सकती है। नियमित ट्रेनों में सीटें न मिलने से परेशान यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें काफी राहत देंगी। नवरात्र के मद्देनजर मिर्जापुर और लखनऊ के आलमनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, जिसका संचालन 22 सितंबर से शुरू होगा। यह गाड़ी पूरे नवरात्र में रोजाना चलेगी। इससे विंध्याचल दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

धनबाद के लिए एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से चला दी गई है, जो रविवार को रायबरेली से होकर गुजरी। यह ट्रेन धनबाद और नई दिल्ली के बीच रोजाना फर्राटा भरेगी। इस ट्रेन का संचालन नवंबर महीने के अंत तक होगा, जिससे नई दिल्ली और धनबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुंबई और वाराणसी के बीच एक स्पेशल ट्रेन पूजा स्पेशल के नाम से दौड़ाई गई है। मुंबई से यह ट्रेन 17 सितंबर शुरू हो गई, जबकि बनारस से 19 सितंबर को चलाई गई। हफ्ते में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का संचालन नवंबर के प्रथम सप्ताह तक होगा, जिससे मुंबई और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी। इस जिले के काफी लोग नौकरी या कामकाज के लिए मुंबई में रहते हैं। त्योहारों पर घर लौटने के लिए नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल पाती है। स्पेशल ट्रेन से त्योहारों पर आना और फिर पर्व मनाने के बाद मुंबई लौटना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें