फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल

Mon, 20 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत से उतरने के बाद पैदल पुल से बाहर की ओर जाते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच एक स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जाएगी, जो रायबरेली जिले से होकर गुजरेगी। वाराणसी से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर को दोपहर 2:50 बजे होगा, जो अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


रायबरेली में इस ट्रेन के पहुंचने का समय शाम 6:25 बजे तय है। पांच मिनट ठहराव होगा। चंडीगढ़ से यही ट्रेन 26 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे रवाना होगी, जो रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन रात 9:30 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया गया।

यह ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी। रास्ते में प्रतापगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर, अंबाला कैंट स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इस गाड़ी में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी समेत कुल 22 कोच रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें