फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बरौनी के लिए दौड़ी स्पेशल ट्रेन, आज चंडीगढ़ लौटेगी

Thu, 12 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
26-रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन पर चढ़ने के लिए अपनी आरक्षित सीट - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विज्ञापन
रायबरेली। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से बरौनी के बीच एक दिन के लिए आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन बुधवार को करीब एक घंटे की देरी से रायबरेली जंक्शन पहुंची। बरौनी से यही ट्रेन बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसमें वातानुकूलित और स्लीपर श्रेणी के कुल 17 कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन मंगलवार रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए बुधवार दोपहर रायबरेली पहुंची। यहां से प्रतापगढ़, वाराणसी और गाजीपुर होते हुए बरौनी के लिए रवाना हो गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि बरौनी-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे बरौनी से चलेगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रतापगढ़ होते हुए रात 9:58 बजे रायबरेली पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें