फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सपाइयों का कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच हुई तकरार का मामला शुक्रवार को छाया रहा। घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी की छात्रसभा इकाई के प्रदेश महासचिव के साथ प्रयागराज के छात्र नेताओं की अगुवाई में शहर के शहीद चौक पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। सपाइयों को कार्यालय के अंदर घुसने से रोकने के लिए पुलिस को प्रवेश गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान मौजूद पुलिस अफसरों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सपा के प्रतिनिधिमंडल को बुला कर बातचीत कर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। शुक्रवार सुबह डिग्री कॉलेज चौराहा पर स्थित शहीद चौक पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना दिया। इस दौरान बछरावां विधायक श्याम सुंदर, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र सिंह, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव कुंवर रीतेश सिंह पटेल, प्रयागराज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व छात्र सभा के प्रदेश महासचिव अवनीश यादव, सपा नेता पूनम सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीद चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने सदर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सपा विधायकों के साथ ही उनके साथ भी अभद्रता की है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव कुंवर रीतेश सिंह पटेल ने कहा कि जब राम मंदिर में चंदा चोरी होती है तो कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती है। प्रदेश महासचिव समाजवादी छात्र सभा अवनीश यादव ने कहा कि एबीवीपी के लोगों ने युवजन सभा के शिविर में घुसकर जबरन माहौल बिगाड़ा।
विज्ञापन

धरने के बाद 1:25 बजे सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को गेट बंद करना पड़ा। इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इसे रोकने के प्रयास में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इस पर डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर को बातचीत के लिए बुलाया। डीएम के सामने दोनों विधायकों, जिलाध्यक्ष व सपा छात्र सभा के प्रदेश महासचिव ने पूरी बात बताई। विधायक राहुल लोधी ने कहा कि पुलिस ने विधायक के प्रोटोकॉल का भी ध्यान नहीं रखा। उनके साथ मारपीट की गई। डीएम ने सपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

21-22 सितंबर को आ सकते अखिलेश यादव
छात्रसभा और एबीवीपी के मामले ने लखनऊ की सियासत को भी गरम कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार रात को भी एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा था। जिलाध्यक्ष इ वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को मामले की जानकारी दे दी है। वह 21-22 सितंबर को रायबरेली आकर छात्र जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर सकते हैं। उधर, छात्र सभा का सदस्यता अभियान का काउंटर शुक्रवार को भी डिग्री कॉलेज गेट के बाहर लगाया गया।
कोट्स
सपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात बताई है। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम (न्यायिक) स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल होगी। इसके आधार पर ही मामले में कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सरनीत कौर ब्रोका
डीएम, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें