फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की चौखट पर तड़पती रही महिला, पर नहीं पसीजी खाकी

Fri, 15 Jul 2016 11:37 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने पड़ी पीड़ित महिला और एसपी से न मिलने से उदास बैठे परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्याय की आस में एसपी दफ्तर पहुंची महिला शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक कप्तान की चौखट पर तड़पती रही। पुलिस के तमाम अधिकारी उधर से गुजरे, लेकिन दर्द से कराह रही महिला और उसके बच्चे के आंखों से बहते आंसू देखकर भी नहीं पसीजे।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों के महिला से बातचीत करते देख पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। बछरावां पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 

बछरावां थानाक्षेत्र के शेषपुर समोधा गांव का रहने वाला जहूर मजदूरी करता है। जहूर का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। गुरुवार को वह लखनऊ मजदूरी करने गया था। इसी दौरान दो-तीन लोगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को जमकर पीटा।
विज्ञापन


घर में लूटपाट और तोड़फोड़ भी की। वह पत्नी को सीएचसी ले गया, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो वहां पुलिसकर्मियों ने गेट से ही भगा दिया।

इसके बाद शुक्रवार को वह अपनी घायल पत्नी गरीबुन निशा और बेटे को लेकर कप्तान के दफ्तर पहुंचा था। करीब तीन घंटे तक गंभीर रूप से घायल महिला एसपी दफ्तर के बाहर फर्श पर पड़ी तड़पती रही, लेकिन किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। 

महिला ने अपनी भतीजी के साथ मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट बछरावां थाने में पहले से ही दर्ज है। इसी पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने के लिए महिला कार्यालय आई थी। महिला के दफ्तर के बाहर पड़े होने की सूचना पर शहर कोतवाल को बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया गया। बछरावां पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।  - विनय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें