फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव में रविवार को खून का रिश्ता तार-तार हो गया। बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब पिता सो रहा था। कुल्हाड़ी से उसने एक के बाद एक चार बार कुल्हाड़ी से वार किया। आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बेटे को दबोच लिया।
विज्ञापन

रुकुनपुर गांव निवासी रामबक्श मौर्य (45) रविवार को दोपहर घर के बरामदे में सो रहा था। इसी बीच उसके बेटे लवकुश मौर्य ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बेटे ने एक के बाद एक कुल्हाड़ी से चार बार गले में वार किया। इससे रामबक्श की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जानकारी से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
बताते हैं कि शोरगुल सुनकर बेटी पूजा ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवरतनगंज ने आरोपी पुत्र लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

मृतक रामबक्स के तीन पुत्र धर्मराज, लवकुश, मोहित एवं तीन पुत्रियां पूजा, वंदना, नंदिनी हैं। रामबक्श की मौत से घर में कोहराम मच गया। एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पुत्र लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
उधर, सीओ तिलोई राजकुमार सिंह का कहना है कि बेटे ने पिता की हत्या की है। आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है कि नहीं, इसकी पड़ताल कराई जाएगी। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें