फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गए तार समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर हो रहे विद्युतीकरण के दौरान दो स्थानों पर करीब 500 मीटर तार चोरी होने के मामले में आरपीएफ ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का तार भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसीलिए खंभे में तार खींचे जा रहे हैं, लेकिन चोर इसमें बाधक बन रहे हैं।
इसी महीने की 6 तारीख को डलमऊ के पास 239 मीटर बिजली का तार चोर काटकर उठा ले गए थे। इसके बाद 10 सितंबर को तकिया स्टेशन के पास 245 मीटर तार चोरी हो गया था।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की सूचना आरपीएफ कोतवाली ऊंचाहार में दर्ज की गई थी। आरपीएफ पूरे मामले की छानबीन कर रही थी। इसी दरम्यान तार चोरी करने वाले चार बदमाशों को दबोच लिया गया।
आरपीएफ प्रभारी एएन पाठक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में रामसरन निवासी बलराम दास का पुरवा थाना खागा जिला फतेहपुर, सुमेर उर्फ बाबा निवासी घाटमपुर जिला कानपुर, अशोक गौतम निवासी डूभी थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर और अरुण कुमार निवासी सातो सुल्तानपुर थाना असोथर जिला फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि इनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा तार बरामद कर लिया गया है। बरामद माल की कीमत लगभग एक लाख 66 हजार रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें