फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता समेत पांच लोग घायल

Thu, 16 Oct 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार बालक की मौत हो गई, जबकि पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार अधिक थी। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा गांव निवासी अनिल (28) शाम को परिवार समेत डिघिया मेला देखने गए थे।
विज्ञापन


रात नौ बजे मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। हाईवे स्थित फ्लाई फैक्टरी के पास रायबरेली से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक से ई रिक्शा की टक्कर हो गई। इससे ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार अनिल के बेटे अंकुर (12) की मौके पर ही मौत हो गई। अंकुर को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में अनिल के अलावा उनकी पत्नी नेहा (27), बेटा हार्दिक (3), भाई सुनील (18) और पूरे पुरई मजरे दोहरी गांव निवासी ई रिक्शा चालक चंद्रेश (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बेटे अंकुर की मौत से माता-पिता समेत अन्य परिजनों में रोना पीटना मचा है। ग्रामीण भी बालक की मौत से गमगीन हैं। मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें