फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 18 से लगेंगी पटाखा की अस्थायी दुकानें

Thu, 16 Oct 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अमावां क्षेत्र के हरियावां में पटाखा की अस्थायी दुकान की जांच करती टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर शहर में चार स्थानों पर तीन दिन के लिए 18 अक्तूबर से पटाखे की दुकानें लगेंंगी। अस्थायी दुकानों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू हाे गई है। 175 दुकानों में बुधवार को 135 दुकानों का आवंटन किया गया। 40 दुकानों के आवंटन के लिए बचत भवन में लॉटरी कराई गई। 70 आवेदनों में 40 आवेदकों को दुकान लगाने के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी, आईटीआई और गोराबाजार मैदान में 50-50 पटाखा दुकानें लगेंगी, जबकि मुंशीगंज में 25 दुकानें लगाई जाएंगी। जीआईसी और आईटीआई में पुराने पटाखा दुकानदारों का ही इस बार लाइसेंस देने की व्यवस्था की गई है। जमा किए गए 330 आवेदनों में जीआईसी, आईटीआई व गोराबाजार के लिए पूर्व के लाइसेंसधारकों को दुकान का लाइसेंस दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि चारों स्थानों पर पटाखे की दुकानें तीन दिन के लिए लगेंगी। सभी को तीन दिन के लिए पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें