फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर फौजी घायल

Tue, 30 Jun 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पर मंगलवार को संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर एक फौजी घायल हो गया। बेहोश हालात में पड़ा देख ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। उसे ठीक तरीके से होश नहीं आया है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि वह ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है तो कुछ ट्रेन में कोई विवाद होने पर रेलगाड़ी से फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं।

 ऊंचाहार में भेलमपुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे दोपहर को 30 वर्षीय एक युवक बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। हाथ, पैर में चोट भी लगी थी। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उसकी जेब से सेना का आईकार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान हेमराज ठाकुर निवासी आंवला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरेली जा रहा था। ऊंचाहार जीआरपी के थानेदार मनोज सोनकर का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें