फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंधी-बारिश से उड़ी नींद, एक घंटे तक झमाझम

Fri, 23 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई परिसर में भरा पानी।
विज्ञापन
रायबरेली। आंधी और बारिश ने बुधवार रात लोगों ने नींद उड़ा दी। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मोहल्लों और खेतों में पानी भर गया। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। आंधी आने से कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बुधवार रात को बदल गया। करीब एक बजे आंधी आई, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों पर रखे फूस और टिनशेड हवा में उड़ गए। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा से अधिक रही। जिससे घरों के दरवाजे और खिड़की आंधी के जोर से हिलते रहे। आंधी के बाद रात करीब डेढ़ बजे से तेज बारिश हुई।

इस कारण नाले और नाली उफना गए और मोहल्लों में जलभराव हो गया। सुबह चार बजे तक मौसम खराब रहा। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। आंधी और बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहा। गर्म हवा न चलने से लोगों को गर्मी से राहत रही। काफी समय बाद शहर के बाजार में भी दोपहर के समय लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन


भारी बारिश से मोहल्लों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। फिरोज गांधी नगर, राणा नगर, मलिकमऊ, बालेपुर में अधिक जलभराव रहा। सर्वोदय नगर स्थित अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को घूमकर जाना पड़ा। उपडाकघर मुंशीगंज परिसर में भी बारिश का पानी भर गया।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। लालगंज में सीएचसी परिसर के इमरजेंसी गेट तक पानी भर गया। मेन रोड के नई बाजार मोहल्ले में नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरने से निर्माण कार्य दिनभर रुका रहा। बछरावां के समोधा, जोहवा शर्की, राजामऊ, सेहगों, चूरूवा, दैजुवा खेड़ा गांव में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि औसत तापमान अधिक होने से मौसम में बदलाव आया है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिस कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।


पेड़ गिरने से डलमऊ-कटगर मार्ग पर आवागमन ठप
लालगंज (रायबरेली)। बीती रात आंधी और बारिश से लोगों को परेशानी हुई। ऐहार गांव में तेज हवाओं के कारण पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे डलमऊ-कटगर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। गांव निवासी आनंद ने बताया कि रात करीब ढाई बजे अचानक तेज हवाएं और बारिश शुरू हुई, तभी पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में बिजली के तार भी टूट गए।

जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कस्बे के आचार्य नगर मोहल्ले में उमाशंकर गुप्ता के घर के पास नीम का पेड़ टूट कर गिर गया। इससे मोहल्ले की मुख्य सड़क पर देर तक आवागमन बाधित रहा। कस्बे के कानपुर रोड पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें