फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छह ट्रेनें निरस्त, छह की रफ्तार रही कम

Sun, 01 Jun 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लखनऊ रेल मार्ग पर अंडरपास के लिए कराए जा रहे बॉक्स रखने के काम के दौरान हटाया गया रेलवे ट्रैक।
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर शनिवार को दो जगह अंडरपास के लिए कराए गए काम की वजह से रेल यातायात साढ़े आठ घंटे ठप रहा। इधर से गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहीं। छह ट्रेनों की रफ्तार धमी रही, जिन्हें अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। काम पूरा होने के बाद रात 7:30 बजे रेल यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के निगोहां व कनकहा स्टेशनों के बीच और जिले में रायबरेली व गंगागंज स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास बन रहे हैं। दोनों अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे भूमिगत रास्ता बनाने को बॉक्स रखे जाने का काम कराया गया। इसके लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर ट्रैफिक-पॉवर ब्लाक निर्धारित था, लेकिन सुबह कई ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से दिक्कत हुई।


डेढ़ घंटे विलंब से सुबह 11 बजे ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक मिला। इसी वजह से रात 7:30 बजे काम पूरा हो सका। ट्रैफिक-पॉवर ब्लॉक लिए जाने से बनारस-देहरादून जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, भटिंडा-वाराणसी स्पेशल का पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया गया था, जिससे ये ट्रेनें रायबरेली जिले से होकर नहीं गुजरीं। रायबरेली जिले के लिए ये ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन


आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे और लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस को साढ़े तीन घंटे तक रोकने का शेड्यूल बनाया गया था, लेकिन समय पर काम पूरा न होने के कारण इन ट्रेनों के अलावा चार अन्य गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस पहले तो कानपुर-लखनऊ के बीच रेंगती रही, जिससे सवा तीन घंटे देर से लखनऊ पहुंची।

लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में बनारस एक्सप्रेस सवा छह घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, गंगा गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे से ज्यादा विलंब से गुजरी। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देर से पास हुई, वहीं प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दरियापुर और रायबरेली स्टेशन पर देर तक रोके जाने के कारण सवा घंटे देर से रवाना हुई।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सुबह 11 बजे शुरू हुआ ट्रैफिक ब्लॉक देर शाम 7:30 बजे खत्म हुआ। रेल यातायात बहाल होते ही ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें