फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन चोर गैंग के छह गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को मिल एरिया थाने में पकड़े गए बाइक चोर। 
विज्ञापन
रायबरेली। वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को मिल एरिया पुलिस ने शनिवार रात को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक रात में मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर के पास से छह आरोपियों को दबोचा। ये सभी चोरी की बाइकें बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक, भदोखर क्षेत्र के बेहटाखुर्द गांव निवासी रंजीत यादव, स्वदेश, मिल एरिया क्षेत्र के कोडरस बुजुर्ग निवासी आशीष, संजय, डीह क्षेत्र के लोधवारी गांव निवासी शिवमोहन उर्फ झब्बू, मयंक मौर्या को पकड़ा गया है। ये सभी घूम-घूमकर बाइकें चोरी करते थे। आरोपी मयंक बाइक मिस्त्री है, वह चोरी की बाइकों की खरीद करता था। एएसपी ने बताया कि बरामद की गई बाइकें आरोपियों ने शहर के अलावा महराजगंज, भदोखर क्षेत्र से चुराई थीं। आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें