फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे के विवाद में दो गुट भिड़े, ईंट पत्थर चले, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे फत्ते मजरे मवई आलमपुर गांव में घूरे के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चले। इससे छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मारपीट कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया है। ईंट पत्थर चलने से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी छेदीलाल वर्मा के घर के सामने घूर में राधा पत्नी प्रमोद वर्मा गोबर डालने गई थी। इसी दौरान छेदीलाल की बहन ने घर के सामने गोबर डालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों की संख्या बढ़ने गई और मारपीट शुरू हो गई।
दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचने के बाद भी मारपीट बंद नहीं हुई। इस पर कोतवाली जायस और बहादुरपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह बीचबचाव करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से घायल शिवकुमार, पवन, सुंदर और दूसरे पक्ष की श्रीमती, राधा और रवी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल भरत उपाध्याय ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक पक्ष से मोनू, शिवकुमार, सुंदर, चीनू व दूसरे पक्ष से श्रीमती, राधा, शिवम, अशोक कुमार का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें