फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत छह स्वास्थ्य कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Mon, 06 Jul 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सीएस शर्मा ने सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को जांचा। उन्होंने हरचंदपुर और महराजगंज अस्पतालों में छापे मारकर स्थिति को देखा।
विज्ञापन


 हरचंदपुर में एक चिकित्सक समेत छह स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। अस्पताल में गंदगी का अंबार मिला। इस पर कड़ी फटकार लगाई।

संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने सोमवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे हरचंदपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान डॉ. सचिन निगम, हेल्थ सुपरवाइजर राम किशोर, स्टाफ नर्स सीमा मौर्या, संगीता, नीलम और एएनएम सुनीता गैरहाजिर मिलीं।

इस पर सभी को अनुपस्थित कर दिया। अस्पताल में सभी जगह गंदगी का अंबार मिला। इस पर अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी कड़ी फटकार लगाई।

 उन्होंने दस्तावेज भी चेक किए तो उसमें भी तमाम जगह ओवरराइटिंग मिली। इस पर भी नाराजगी जताई। उधर महराजगंज में महिला व पुरुष अस्पताल भी चेक किया।

जनरेटर खराब होने और इमरजेंसी की दशा खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इमरजेंसी में एसी लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही जनरेटर को तत्काल ठीक कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें