फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एईएस की चपेट में आए छह बच्चे

Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में मरीज के घर पर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में हुई जांच में एईएस के चपेट में छह बच्चे मिले हैं। जिले में अब तक एईएस के नौ मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को आठ बच्चों समेत डायरिया व बुखार से ग्रसित 23 रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांवों में सर्वे में बुखार से ग्रसित मिले 310 से अधिक लोगों को सीएचसी पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दी गई। उधर, प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर एंटी लॉर्वा का छिड़काव किया। मरीज के घर के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों की जांच की गई।

जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में लालगंज के पूरे नारंग सिंह निवासी श्रद्धा (8), बेलाभेला क्षेत्र के बंदरामऊ निवासी प्रतीक (5), बछरावां के कूटी चौराहा निवासी महिला (3), जतुआटप्पा क्षेत्र के देदौर निवासी नितिया गौतम (5), बेलाभेला क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी ऋषभ (4), फिरोजाबाद खीरों निवासी आराध्या (5) एईएस से संक्रमित मिले।
विज्ञापन


इन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जांच की गई। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर जांच की। दवा के छिड़काव के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सभी मरीज स्वस्थ हैं।

उधर, गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुखार के मरीजों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया। अभियान में 310 लोग बुखार से ग्रसित मिले। संबंधित मरीजों को नजदीक के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को बुखार ओर डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे अर्पित (2), हिमांशू (3), वीर (1), हेमंत (3), सोहनी (2), हनीफ (2), अल्पी (2), दिव्यांशी (4), रोहिनी (42), रमेश (53) समेत 23 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।


एईएस के लक्षण और कारण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी ने बताया कि एईएस के कम गंभीर रोगियों में बुखार व सिर में दर्द की शिकायत होती है। वहीं गंभीर स्थिति वाले रोगी मानसिक रूप से विक्षिप्त, चमकी का दौरा पड़ना, अपने आसपास की वस्तुस्थिति का ज्ञान न होना आदि लक्षण हैं। यह बीमारी मस्तिष्क में बैक्टीरिया के संक्रमण से होती है। इसका फैलाव मच्छरों से मुख्य रूप से होता है।


रोग से बचाव
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले बर्तनों व खाद्य पदार्थों की साझेदारी से बचें। बच्चों को मच्छरों से दूर रखने वाली क्रीम लगाएं। स्प्रे का इस्तेमाल करें। बच्चों के सिर में सूजन, उल्टी, लगातार रोना, हमेशा सोते रहना, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले चिकित्सक की सलाह लें।

मौसम में बदलाव के कारण एईएस का संक्रमण बढ़ रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। एईएस के छह मरीज मिले हैं। सभी स्वस्थ हैं। सभी मरीज और उनके घर के लोग स्वस्थ हैं। लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें