फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डॉक्टरों पर शिकंजा, रोज रात में सीएचसी में होगी हाजिरी

Wed, 07 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ओपीडी खत्म होते ही सीएचसी से बाहर जाने वाले चिकित्सकों की अब खैर नहीं है। रात में अस्पतालों में उन्हें उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी करके आदेश का अनुपालन कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सभी एसीएमओ कम से कम पांच अस्पतालों का निरीक्षण करके चिकित्सकों की उपस्थिति की रोजाना रिपोर्ट देंगे। सीएमओ भी रात में बिना बताए सीएचसी जाकर डॉक्टरों की उपस्थिति जांचेंगे। जीपीएस कैमरा एप के माध्यम से फोटो भी खींचकर भेजनी होगी।

शासन स्तर पर शिकायतें पहुंच रही थीं कि सीएचसी पर ओपीडी के बाद चिकित्सक चले जाते हैं। ऐसे में ओपीडी के बाद आने वाले मरीज परेशान होते हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलीय अपर निदेशकों व सीएमओ को हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की शत प्रतिशत उपस्थिति तय करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आदेश दिया कि सिर्फ गंभीर मरीजों को ही जिला अस्पताल अथवा अन्य उच्च अस्पतालों में रेफर किया जाए। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जाए। रात में अस्पताल में डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति तय की जाए। यदि सीएचसी में आवास न हो तो चिकित्सकों को आठ किलोमीटर की परिधि में रहना होगा।

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि दिशा-निर्देश आने के बाद सभी अधीक्षकों को चिकित्सक की शत प्रतिशत उपस्थिति रात में दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान निर्देशों का पालन न मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें