फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभद्र टिप्पणी करने पर छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सोशल मीडिया पर समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में बीते 27 अगस्त को मौर्य समाज के लोगों ने शहर के गोरा बाजार में रोड जाम कर दी थी। सभी ने आशीष तिवारी की गिरफ्तारी की मांग थी।
विज्ञापन


रोड जाम के दौरान एक समाज मौर्य समाज के लोगों ने शहर के गोरा बाजार में रोड जाम कर दिया था। के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कपिल चौहान की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया गया था।

मामले में शहर के बस्तेपुर निवासी हिमांशू मौर्य और अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के खैराना निवासी देवेंद्र भीमराज को पकड़ा गया है। उधर, सलोन कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूरे चेरशाह मजरे खतियारा निवासी आशीष तिवारी, पूरे झाऊ मजरे विषैया निवासी दीपेंद्र त्रिपाठी, जगतपुर थाना क्षेत्र के पारी गांव निवासी महेश पटेल, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के देहली गांव निवासी दीपक दीक्षित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने किसी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें