फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन एडीओ समेत चार का वेतन रोका

Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऑनलाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे तीन एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत समेत चार कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने संबंधितों को तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीते रविवार को डीएम ने आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती पर 15 अधिकारियों का वेतन रोकते हुए निलंबन की चेतावनी दी है। जिले के ब्लॉकों में काम कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को डीपीआरओ ने ऊंचाहार व जगतपुर के एडीओ अनिल कुमार, बछरावां के एडीओ सीताराम, हरचंदपुर के प्रभारी एडीओ मोहित सिंह का वेतन रोक दिया।

लालगंज के ग्राम पंचायत अधिकारी फूलचंद्र का भी वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि तीन एडीओ समेत चार कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें