फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर जा रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बांदा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को शोभवापुर गांव के पास हुआ। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के नंदूखेड़ा ग्वालामऊ मलौना गांव निवासी ज्ञानवती (62) पत्नी रघुनंदन अपने भतीजे मनोज कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर अपने मायके जा रही थीं। शोभवापुर गांव के पास चौपहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्ञानवती को मृत घोषित कर दिया। मनोज का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ज्ञानवती की इकलौती बेटी अर्चना का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


महिला की बाइक से गिरकर मौत
लालगंज। रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह हादसा शुक्रवार देर शाम बछरावां रोड पर शहजौरा गांव के पास हुआ। लखनऊ के अलीगंज निवासी शारदा मिश्रा (54) बेटे लकी मिश्रा के साथ बाइक से फतेहपुर स्थित मायके जा रही थीं। शहजौरा के पास सड़क पर गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे शारदा सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गईं। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें