फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : कल तक जमा होंगी आपत्तियां

Thu, 05 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डीह ब्लाॅक परिसर में एसआईआर फार्म जमा करने की लिए लगी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद आपत्तियां व दावे लेने का काम छह फरवरी को थम जाएगा। 2,32,508 संदिग्ध वोटरों को नोटिस देकर निस्तारण का काम भी समाप्त होने वाला है। सुनवाई में जो वोटर किसी कारण से नहीं आ सकेंगे, उनके घर अधिकारी जाकर नोटिस का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


जिले में एसआईआर का काम पूरा होने के बाद बीती छह जनवरी को फाइनल ड्राफ्ट जारी किया गया। छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां जमा करने का मौका लोगों को दिया गया है। 2.32 लाख ऐसे वोटरों को चुना गया है, जिसके डॉटा में खामियां मिली है। संबंधितों को नोटिस देकर बीएलओ के माध्यम से उनका निस्तारण कराया जा रहा है।

यह काम आगामी छह फरवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को तय समय तक आपत्तियां व दावे उपलब्ध कराने का समय दिया गया है। छह फरवरी के बाद दावे और आपत्तियां नहीं ली जाएंगी। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ का कहना है कि छह फरवरी तक आने वाले दावों और आपत्तियों का तय समय में निस्तारण कराया जाएगा। जिन वोटरों को नोटिस दिया गया है। उसके मामलों में भी सुनवाई का काम समय से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें