रायबरेली। जगतपुर के मधवापुर मजरे अलावलपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने मूर्ति से चांदी का मुकुट, सोने के दो लॉकेट और नकदी चुरा ली। करीब एक लाख रुपये की चोरी हुई है। मंदिर के संरक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, उनके पूर्वजों ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।
सोमवार सुबह हवन की तैयारी के लिए उनके पुत्र शशांक सिंह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें माता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और सोने के दो लॉकेट गायब मिले। पर्स में रखे कुछ रुपये, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी चोरी हो गए थे।
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के संरक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।