फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर सन्नाटा, एडीजी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एडीजी (कानून व्यवस्था) एसएन सावत ने शनिवार को कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए यहां व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने डीएम शुभ्रा सक्सेना व एसपी स्वप्निल ममगाई के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूरी व्यवस्था को देखने के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं भी किसी भी स्तर से सूचना मिलते ही उसे गंभीरता से लिया और सकारात्मक कार्रवाई की जाए। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जागरूक किया जाए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित किया जाए। शनिवार को भी लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
एडीसी ने निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाए। आमजन मानस को बताया जाए कि घरों में रहे तथा कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन मानवीय व्यवहार अपनाते हुए लॉकडाउन को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराए। अनावश्यक लोगों को परेशान की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। आपातकालीन सेवाएं एंबुलेंस, डॉयल-112 पूरी तरह से सक्रिय रहे। मास्क व सैनिटाइजर की कमी न होने पाए। शनिवार को चौथे दिन भी लॉकडाउन का असर देखने को मिला। सड़कों पर लोग नजर नहीं आए। जरूरी कार्यों के लिए भी लोग घरों से बाहर निकले।
बाहर से आने वाले लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बस की व्यवस्था की गई है। एक बस रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी कराई गई है। प्रशासन की सूचना पर बस को बाहर से आने वाले लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए भेजी जाएगी। प्रभारी एआरएम अशोक तिवारी ने बताया कि बस की व्यवस्था इमरजेंसी के लिए करवायी गई है। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें