फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिग्नल फेल, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

Tue, 22 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल सोमवार को उस समय बीच रास्ते में खड़ी हो गई, जब यह ट्रेन रायबरेली स्टेशन से छूटी और कुछ दूर जाने के बाद रुक गई। सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। करीब आधे घंटे बाद पेपर लाइन क्लियर (पीएलसी) के जरिये ट्रेन रवाना की गई जिससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़ गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही। आगे रेल लाइन के विद्युत तारों को ठीक करने वाला ओएचई यान दौड़ाया गया। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल 31 मिनट विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची और संकेत मिलने पर रवाना हुई तो 40 मिनट लेट हो गई। यह ट्रेन कुछ दूर आगे बढ़ी, तकनीकी खराबी की वजह से सिग्नल नहीं मिला। एडवांस सिग्नल फेल होना बताया गया। इस वजह से जनता मेल रुक गई।

इस बात का पता चलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। बगैर सिग्नल ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता था और खराबी दूर होने में समय लगता, इसलिए स्टेशन से पेपर लाइन क्लियर लेकर एक कर्मचारी जनता मेल तक पहुंचा। इससे आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। नतीजतन यह ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन पर सवा घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


दूसरी तरफ अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल को रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट तक रोकना पड़ा। पहले यह लगा कि भीड़ अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि आगे ओएचई यान दौड़ाया गया था। ओएचई यान के अगले स्टेशन से पास होने के बाद ही पंजाब मेल चलाई गई। इससे पंजाब मेल देर तक खड़ी रही।

वरिष्ठ खंड अभियंता (संकेत) एसपी सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी से सिग्नल में दिक्कत आई, जिसे ठीक कर लिया गया है। जनता मेल रास्ते में रुकी जरूर थी, लेकिन पीएलसी के जरिए ट्रेन को जल्द ही रवाना करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें