रायबरेली। आईजीआरएस पर आने वाली ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में मनमानी करने पर डीएम ने एआरएम और सहायक श्रमायुक्त को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की चेतावनी भी है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) और सहायक श्रमायुक्त की ओर से डिफाल्टर शिकायतों के निस्तारण में बार-बार निर्देश के बाद भी निस्तारण न किए जाने पर प्रदेश में आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिले की प्रगति बेहद खराब हो गई है।
मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए डीएम ने एआरएम और सहायक श्रमायुक्त को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी भी है।
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष न बताया कि एआरएम और सहायक श्रमायुक्त की लापरवाही से आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति खराब हुई है। इसीलिए दोनों ही अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।