फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में जेठ ने महिला को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे स्टेशन स्थित पुरानी वाशिंग लाइन के पास गुरुवार रात जेठ ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर पर दो गोलियां लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक महिला का शव वाशिंग लाइन पर ही पड़ा रहा। जानकारी होने पर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

भूमि विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सीओ सदर वंदना सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिवारीजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर, जीआरपी ने भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के शक्ति नगर निवासी गुड्डन (30) पत्नी सुरेंद्र पासी का उसके जेठ से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जेठ ने रेलवे स्टेशन स्थित पुरानी वाशिंग लाइन के पास गुरुवार रात गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि गुड्डन किसी काम से रेलवे स्टेशन की तरफ गई थी, तभी उसे गोली मारी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ मौके से भाग गया।
कुछ देर बाद आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मृतका मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी अमेठी में, जबकि दूसरी शादी सुरेंद्र के साथ हुई थी। सुरेंद्र के गुड्डन से शादी करने पर बड़ा भाई जितेंद्र नाराज रहता था। वह उसे घर पर नहीं रखना चाहता था। साथ ही जमीनी विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन

इसी के चलते जेठ ने गोली मारकर गुड्डन की हत्या की है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें