फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिवलहा और मलिकमऊ चौबारा ने जीता मैच

Wed, 15 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। कृष्णपुर ताला गांव में चल रही श्री राधे कृष्ण टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में एक मैच खेला गया। इसमें शिवलहा की टीम ने जीत की। वहीं निराशापुर गांव स्थित बनकट मैदान में हुए मैच में मलिकमऊ चौबारा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कृष्णपुर ताला में छोटा पूरा व शिवलहा गांव की टीम के बीच मुकाबला हुआ। छोटा पूरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल ने 14 रन, धर्मेंद्र ने 22 रन और लक्की ने शानदार 30 रन का योगदान दिया। शिवलहा के खिलाड़ी हर्षित ने चार विकेट झटके, जबकि विशाल, अखिलेश, मैक्सी और नितिन गिल ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवलहा की टीम ने सात ओवर में छह विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कुलदीप ने 25 रन, विशाल ने 20 रन, गिल और प्रांजुल ने 14-14 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। छोटा पूरा टीम की ओर से मंडेला ने चार विकेट लिया। अर्पित, लक्की और कुंदन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसी तरह निराशापुर गांव स्थित बनकट मैदान में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल खेला गया। मलिकमऊ चौबारा व भीतरगांव के बीच खेला गया। इसमें मलिकमऊ चौबारा की टीम ने भीतरगांव को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मौके पर सोनू मिश्रा, आशीष सिंह, सूरज पासवान, सूरज तिवारी, सनी पासवान, अंश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें