फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक दरोगा सस्पेंड, दो के खिलाफ होगी जांच

Tue, 14 Apr 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विवेचनाओं के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर रविवार रात एसपी रवि कुमार ने एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया। वहीं दो दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। महराजगंज और बछरावां कोतवाली प्रभारी को भी सुधरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी ने साफ कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। दरअसल, एसपी ने महराजगंज कोतवाली में महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, हरचंदपुर और चंदापुर थाने की विवेचनाओं की समीक्षा की। एक-एक करके एसपी ने पांचों थानों के विवेचनाओं की समीक्षा की तो लापरवाही सामने आई।
समीक्षा के दौरान पता चला कि महराजगंज कोतवाली में तैनात दरोगा सुनील चौहान ने विवेचना में पूरी तरह से ढिलाई बरती है। एसपी ने तत्काल उन्हें सस्पेंड कर दिया। वहीं महराजगंज कोतवाली में ही तैनात दरोगा दिनेश गोस्वामी और राजवीर की तरफ से भी विवेचनाओं को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई गई। एसपी ने दोनों दरोगाओं की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव से भी विवेचनाओं में बरती गई ढिलाई के बारे में पूछा तो वह भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इस पर उन्हें भी एसपी ने सुधरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल को भी विवेचनाओं के निस्तारण मेंं ढिलाई बरतने पर फटकार लगाते हुए सुधार लाने के लिए कहा। शिवगढ़, चंदापुर और हरचंदपुर थाना प्रभारियों से एसपी ने विवेचनाओं के निस्तारण में और बेहतर कार्य करने की बात कही।
वर्जन
प्रयास है कि विवेचनाओं का निस्तारण समय से हो तो पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाया जाए। समीक्षा के दौरान विवेचना के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर महराजगंज कोतवाली में तैनात एक दरोगा को निलंबित किया गया है, जबकि दो दरोगाओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को भी हिदायत दी गई है कि विवेचनाओं के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें