फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रयागराज पैसेंजर समेत कई ट्रेनें देरी से

Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने सोमवार को काफी इंतजार कराया। चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल लगभग चार घंटे, कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल साढ़े तीन घंटे और वाराणसी-भटिंडा स्पेशल सवा दो घंटे विलंब से पहुंची। नियमित ट्रेनों में लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सवा घंटे देर से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चली। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस सवा दो घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल डेढ़ घंटे और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत भी देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें