फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात के खुलासे के लिए सात सदस्यीय गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं की खबर ’अमर उजाला’ में छपने के बाद सीओ महराजगंज ने बुधवार को न सिर्फ एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी को फटकार लगाई, बल्कि घटनाओं के खुलासे के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

इस टीम में बछरावां और हरचंदपुर एसओ को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि 24 जुलाई के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘25 चोरियां, खुलासा किसी का नहीं’, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।इस पर सीओ ने टीम गठित करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए।
गठित टीम में प्रभारी निरीक्षक हरचंदपुर राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बछरावां रवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ अजीत कुमार विद्यार्थी, उपनिरीक्षक शिवगढ़ अर्जुन राजपूत, उपनिरीक्षक महराजगंज श्यामचंद्र यादव, आरक्षी बछरावां शमीम और आरक्षी शिवगढ़ तौफीक अहमद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने शिवगढ़ एसओ को निर्देश दिए हैं कि गांव में ग्राम पहरी युवाओं की टीम बनाएं, जो रात में पुलिस के साथ सतर्क रहकर चोरी की घटनाओं को रोकने का प्रयास करे। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर लें।
होम गार्ड्स एवं चौकीदारों की मीटिंग कर उन्हें घटनाओं के अनावरण के लिए सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करे। सीओ, महराजगंज विनीत सिंह ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं का मामला गंभीर है।
‘अमर उजाला’ में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए घटनाओं के खुलासे के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में बछरावां और हरचंदपुर एसओ को भी लगाया गया है। जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें