फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
बिजली गिरने युवक की मौत पर मौके पर कागजी कारवाही करती पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के लालगंज, गुरुबख्शगंज और शिवरतनगंज क्षेत्र में बुधवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अफसरों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांस गांव निवासी सांवले यादव (43) बुुधवार सुबह खेतों में धान की रोपाई करवा रहा था।
बरसात के बीच धान की रोपाई करवा रहे किसान सांवले यादव पर बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से सांवले यादव की मौके पर ही मौत हो गई। खेत में काम कर रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से किसान सांवले यादव की मौत हो गई। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे सिरसा गांव की रहने वाली गीता देवी (35) पत्नी गिरजा शंकर सुबह बारिश में खेत में धान लगा रही थी।
इसी बीच अचानक गीता देवी के ऊपर बिजली गिर गई। खेत में उसकी 16 वर्षीय पुत्री विनीता भी धान लगा रही थी। आनन-फानन बेटी ने ग्रामीणों और परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी।
जब तक परिवारीजन गीता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते, तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार बच्चों विनीता (16), आयुष (10), सचिन (5), मानसी (12) को छोड़ गई है।
घटना की जानकारी होने पर एसडीएम महराजगंज विनय कुमार सिंह ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को गांव भेजा। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव अहिरन का अड्डा मजरे रामखेड़ा निवासी जागेश्वर यादव (56) पुत्र द्वारिका यादव बुधवार को अपने खेत पर काम कर रहा था।
इसी बीच कड़ाके की आवाज के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलकर जागेश्वर की मौत हो गई। वहीं नेवाजीखेड़ा मजरे प्रेमचक निवासी रामबिलास (45) पुत्र देवतादीन गांव के निकट एक नाले के पास मवेशी चरा रहा था।
अचानक बिजली गिरने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। एसडीएम जीतलाल सैनी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार तृप्ती गुप्ता व अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था।
पीड़ित परिवारों के संबंध में जानकारी जुटा ली गई है। अहेतुक सहायता के लिए जरूरी लिखापढ़ी पूरी कर ली गई है। दोनों मृतकों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी।
वहीं विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें