फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के लोगों में मारपीट में सात घायल, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के डिहुरा मजरे पोरई गांव में बुधवार देर शाम खेत में बकरी जाने को लेकर अलग-अलग संप्रदाय के दो घरों के लोगों के बीच आपस में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के काफी लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

जमकर पत्थर भी फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात पर काबू पाने में नाकाम हुई। बाद में पीएसी के पहुंचने के बाद देर रात हालात पर काबू पाया गया। दोनों पक्षों करीब सात लोग घायल हुए हैं।
इसमें तीन को गंभीर हालत में जतुआ टप्पा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। डिहुरा मजरे पोरई गांव निवासी बद्री विशाल पुत्र सूर्यबली शाहू और रिजवान व नवसाद पुत्रगण मो. इकलाख के बीच खेत में बकरी जाने को लेकर वाद विवाद हो गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक भी एकत्रित हो गए और मामूली विवाद सांप्रदायिक फसाद में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर चलाए गए और काफी देर तक जमकर उत्पात मचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब हालात पर काबू न पा सकी तो पीएसी बल को भी बुलाना पड़ा।
पीएसी बल के गांव में तैनात होने के बाद देर रात हालात पर काबू पाया जा सका। इस फसाद में एक पक्ष के नूर मोहम्मद, फकीरे, मुजाहिद खान और अस्लम तथा दूसरे पक्ष के धर्मराज, गोकरन और रामराज घायल हो गए। नूर मोहम्मद, मुजाहिद खान और गोकरन की जिला अस्पताल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि फसादियों को उग्र होता देख डेढ़ सेक्टर पीएसी बल बुलाना पड़ा। गांव में पीएसी बल तैनात है। हालात सामान्य है। उन्होंने बताया कि 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें