फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से पेंट बनाने की इकाई लगवाएं : लू

Sun, 11 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
त्रिपुला ​स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू। -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के नोडल अधिकारी व सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को त्रिपुला स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों व बछड़ों के लिए अतिरिक्त शेड का निर्माण कराएं।
विज्ञापन


गोशाला में एकत्रित गोबर के निस्तारण व उपयोग के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद के साथ गोबर से पेंट बनाने की औद्योगिक इकाई प्राथमिकता से स्थापित कराई जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित कर योगदान लेने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय कान्हा गौशाला में 454 निराश्रित गोवंश संरक्षित मिले। 47 गो-सेवकों को 95 निराश्रित गोवंश सुपुर्दगी में दिए गए। प्रमुख सचिव ने गोशाला में संरक्षित गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया। उन्होंने क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को गोशाला की नियमित अनुश्रवण करने, ग्राम प्रधान व सचिव को बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गोवंशों के लिए पानी के साथ ही पर्याप्त चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए। हरे चारे के बंदोबस्त के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक गोवंशों को सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें