फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गहरे पानी में जाने से युवक डूबा, अस्पताल में मौत

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन।    -संवाद
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। गोकना घाट पर स्नान के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गहरेे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगे। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने युवक को किसी तरह पानी से निकाला व सीएचसी ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय रामपुर बावली गांव निवासी करन सरोज (30) शुक्रवार शाम अपनी ससुराल होरैसा आए थे। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी शिवकांति और साली लालती के साथ गोकना गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरोज गहराई में स्नान के लिए जा रहे थे जिस पर स्नान कर रहे लोगों व पुरोहितों ने रोका लेकिन वह नहीं माने। उसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


सरोज की चीखपुकार सुनकर दौड़े तीर्थ पुरोहितों ने बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गंगा में डूबने से युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें