फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल सींचने गए दो युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी इन्हौना के अंगुरी के पास रेल ट्रैक पर शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में दो युवकों के शव बरामद किए गए। ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों युवक धान की फसल की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी इन्हौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंगुरी निवासी अजय शंकर शुक्ला (38) पुत्र जगत नारायण शुक्ला व राजाराम पासी (42) पुत्र दयाराम खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गुरुवार रात खेत गए थे। शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर अंगुरी गांव के पास ही दोनों युवकों के शव पड़े मिले। ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव पीएम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शिवरतनगंज भरत उपाध्याय ने बताया कि दोनों लोग अपने खेत में नहर से पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। दोनों के ही शव ट्रैक पर मिले हैं। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है। हल्का लेखपाल निर्मल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें