फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकान का लाइसेंस निरस्त, दो निलंबित

Thu, 21 Jan 2016 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद व बीज की कालाबाजारी को रोकने के लिए गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय की टीम ने सतांव, गुरुबख्शगंज व बछरावां क्षेत्र में खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


सतांव में बीज की दुकान पर मनमानी मिलने पर दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया। ताला में खाद की दो दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। अभियान में डीएपी के चार नमूने भरे गए।

कृषि अधिकारी ने सबसे पहले सतांव स्थित मौर्या बीज भंडार को चेक किया। दुकानदार को कोई रजिस्टर नहीं दिखा सका। इसके अलावा कई शिकायतें मिली।

इस पर बीज की दुकान के लाइसेंस को तत्काल निरस्त कर दिया। ताला में त्रिपाठी खाद भंडार और तौफीक खाद भंडार में तमाम कमियां मिलने पर दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


दुकानों से डीएपी के नमूने भी भरे। इसके अलावा सराय मुबारक, गुरुबख्शगंज व बछरावां में भी कई दुकानों का निरीक्षक करके डीएपी का नमूना भरा। डीएपी के चारों नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें