फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी यूपी टीम के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 21 Jan 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को यूपी टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का दो दिवसीय ट्रॉयल प्रारंभ हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ स्किल टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन


टीम की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। इसमें चयनित खिलाड़ी जूनियर नेशनल में शामिल हो सकेंगे। इससे पहले स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानों ने बताया कि पहले दिन ट्रॉयल में 45 खिलाड़ी शामिल हुई।
विज्ञापन


इसमें गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, इलाहाबाद, मेरठ, आजमगढ़, इटावा, झांसी, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जिलों के खिलाड़ी शामिल है।

इस दौरान हॉकी कोच संतोष कुमार की देखरेख में बॉल थ्रो, रनिंग, जंप आदि कराए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने खूब दमखम का प्रदर्शन किया।

वहीं स्थानीय खिलाड़ियों के साथ हॉकी मैच भी हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि निदेशालय की ओर से गठित कमेटी की देखरेख में टीम की घोषणा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें