फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे गद्दार कहने से पहले मायावती खुद को देखें : स्वामी प्रसाद

Fri, 29 Jul 2016 11:35 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
संबोधित करते स्वामी प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकतांत्रिक बहुजन मंच के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि मुझे गद्दार कहने से पहले मायावती अपने आप को देखें। वह रुपया लेकर टिकट बांटती हैं। उन्होंने यहां सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह बातें कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मायावती मुझे गद्दार कहती हैं, अपने आप को देखें। कहा कि मेरे इस्तीफा के बाद अब बसपा तीसरे नंबर पर चली गई। दयाशंकर की गिरफ्तारी के बारे में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

अमर्यादित भाषा  किसी भी हाल में राजनीतिक लोगों को प्रयोग नहीं करनी चाहिए। नसीमुद्दीन के मामले में उन्होंने कहा कि जो जैसा करेगा, उसको जनता वैसा ही जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सितंबर में लखनऊ होने में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें