फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सूखी फसल देख किसान की मौत

Sun, 27 Sep 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मखदूमपुर निवासी जगदंबा सिंह खेती करता था। शनिवार देर शाम धान की फसल देखने के लिए खेत गया था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी अमावां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के बेटे अंकित सिंह ने बताया कि करीब एक बीघे खेती है।
विज्ञापन


 पूरे परिवार के गुजर-बसर का खेती की एक सहारा है। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। बारिश न होने और रोग लगने से धान की फसल भी फसल खराब हो रही है। बेटे के मुताबिक किसान ने यूको बैंक और सहकारी समिति का करीब 7.88 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है।

फसल की तबाही से वह काफी परेशान रहते थे। शनिवार शाम खेत में धान की फसल देख गहरा सदमा लग गया। इसी से हार्टअटैक पड़ा और किसान की मौत हो गई। उधर, एसडीएम सदर एसएन शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें