फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रो-रो कर बेहोश हुई शिक्षामित्र

Sat, 26 Sep 2015 10:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी केंद्र डीह में एक महिला शिक्षामित्र रो-रो कर बेहोश हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब सभी शिक्षामित्र दिल्ली में होने वाले धरने को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस घटना से मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे एक निजी नर्सिगहोम में ले गए, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मौर्या के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र डीह में बैठक बुलाई गई।

 इसमें समायोजन रद्द होने के आदेश के खिलाफ दिल्ली में चार अक्तूबर को होने वाले धरने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान मझिलहा निवासी एवं शिक्षामित्र संगीता देवी रोने लगी।
विज्ञापन


रो-रोकर बेहाल संगीता तो अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ी। साथियों ने उसे उठा कर बेंच पर लेेटाया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। परिवारीजनों का कहना है कि संगीता की तैनाती दरियावगंज प्राथमिक विद्यालय में है।
विज्ञापन


 जब से समायोजन रद्द करने का आदेश आया है, वह काफी परेशान रहती है। उधर, ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि हादसे के बाद बैठक बीच में ही रद्द कर दी गई।

 शिक्षामित्र का जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद होश आने पर परिवारीजन उसे घर लेकर लेकर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें