फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोबाइल से खुला राज, युवती से मिलने आया था युवक

Sun, 21 Jun 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। क्षेत्र के गनेशी खेड़ा मजरे पाहो गांव में चोरी की शिकायत की जांच के दौरान पुलिस के सामने एक अलग ही कहानी निकलकर आई। जांच में मामला कथित तौर पर युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह शुक्रवार को एक पारिवारिक निमंत्रण कार्यक्रम में गई थीं।
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे घर लौटने पर उन्होंने घर के अंदर कुछ लोगों की आहट महसूस की। उनके अनुसार, दो युवक दीवार फांदकर भाग गए, जबकि एक युवक का मोबाइल फोन मौके पर छूट गया। महिला ने आरोप लगाया था कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला तथा उसमें रखे नकदी और जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद मोबाइल के आधार पर संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक का महिला की छोटी बेटी से परिचय था और उसी के बुलावे पर वह घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि महिला की अनुपस्थिति में दोनों की मुलाकात तय हुई थी लेकिन महिला के अचानक घर लौट आने पर युवक मौके से भाग गया और उसका मोबाइल वहीं छूट गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। जांच में अब तक चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें