फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे

Wed, 01 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का खाता खुल गया। तीन दावेदारों ने समर्थकों संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पर्चा भरा। साथ ही दूसरे दिन भी 30 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म लिए। परचा लेने वालों में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल रहे। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू कराई गई। एक के बाद एक उम्मीदवार परचा लेने के लिए अपने विधानसभा सीट के नामांकन स्थल पर पहुंचे। हरचंदपुर विस सीट से मानवतावादी समाज पार्टी से रामचंदर, सलोन विस सीट से अमित और ऊंचाहार विस सीट से विजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावा हरचंदपुर सीट से भाजपा, सलोन विस सीट से कांग्रेस, ऊंचाहार विस सीट से कांग्रेस, सरेनी विस सीट से भाजपा, रायबरेली विस सीट से सपा के उम्मीदवारों ने परचा लिया। नामांकन पत्र के मद्देनजर बैरीकेडिेंग कराई गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सदर तहसील जाने वाले मार्ग को दूसरे दिन भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


एसपी दफ्तर जाने वाले मार्ग पर भी बैरीकेडिंग कराई गई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया गया है। वहीं अन्य उम्मीदवारों ने परचे लिए।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 में प्रत्याशियों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा किये गये व्यय पर निगरानी रखने के लिए व्यय प्रेक्षक वी जनार्दनन ने मंगलवार को सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बचत भवन सभागार में बैठक की। प्रेक्षक ने कहा कि किसी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक पार्टी की ओर से किए गए व्ययों का पूरा विवरण रखना सहायक व्यय प्रेक्षकों की जिम्मेदारी है।

चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किया गया कोई भी व्यय नजर से बचने न पाए, इसके लिए सभी सहायक व्यय प्रेक्षक अपनी संबंधित विधान सभा क्षेत्रों में खर्चों का ब्योरा प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगे। किसी भी प्रत्याशी की ओर से 20 हजार रुपये से अधिक का भुगतान नकद में नहीं किया जाएगा। प्रत्याशियों को अपने खर्चों का लेखा-जोखा प्रतिदिन उपलब्ध कराना होगा।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी सहित समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक मौजूद रहे। बुधवार को प्रमुख दल के कई दिग्गज नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वजह 1 फरवरी को बसंत पंचमी है, जिसके परचा दाखिल करने का शुभ दिन माना जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि बुधवार को तय समय पर नामांकन प्रक्रिया कराई जाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें