फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसडीओ ने लाइनमैन से कराई उठक-बैठक, भड़के संविदाकर्मी

Mon, 24 Mar 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में ऊंचाहार एसडीओ दफ्तर में उठक बैठक लगाते संविदा लाइनमैन की वायरल वीडियो की फोटो
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार के उपखंड अधिकारी की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। बिजली कनेक्शन जोड़ने के मामले में उपखंड अधिकारी लाइनमैन पर ही खफा हो गए और उन्होंने अपने कार्यालय में लाइनमैन से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार को इसकी जानकारी साथी संविदा कर्मियों को हुई, तो सभी भड़क उठे। अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद संविदा कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के हटवा गांव निवासी सूरजभान नगर के बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन हैं। शनिवार को एसडीओ इंदुशेखर ने किसी काम से अपने ऑफिस में बुलाया और उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही वीडियो बनाकर देर रात सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इसपर रविवार को संविदाकर्मियों ने जमकर हंगामा किया। निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। साथी कर्मियों ने बताया कि एसडीओ ने कनेक्शन जोड़ने और उपभोक्ता से 10 हजार रुपये लेकर आने को संविदाकर्मी से कहा था।
संविदा कर्मी खाली हाथ लौट आया, इससे नाराज एसडीओ ने उससे उठक-बैठक कराई। बाद में वीडियो वायरल कर दिया, जो गलत है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी शिकायत उच्चस्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन


कनेक्शन काटने के बाद जोड़ देता था संविदाकर्मी

बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद संविदाकर्मी उसे जोड़ देता था। इससे राजस्व की हानि होती थी। उसके इस कृत्य से उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा करते थे। दोबारा ऐसी हरकत न हो, इसलिए संविदा कर्मी से उठक बैठक कराई गईं।
- इंदुशेखर एसडीओ ऊंचाहार


जांच टीम की गई गठित
मामले की जानकारी हुई है। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी जगतपुर विशाल कुमार कुशवाहा और रोहनिया उपखंड अधिकारी आशीष कुमार को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें