फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बरात से लौट रही स्काॅर्पियो पलटी, छह लोग घायल

Wed, 11 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर दूर खेत में पलट गई। स्कॉर्पियो बरात से लौट रही थी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बीरभानपुर निवासी विक्रम अपने परिवार के रोहनिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी संपन्न होने के बाद परिवार के सभी लोग रात करीब तीन बजे स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर रोहनिया के पास सड़क निर्माण के कारण कार तेज रफ्तार में उछल गई। इससे चालक का नियंत्रण खो गया और कार हवा में उछलते हुए खेत में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
दुर्घटना में विक्रम और उसकी बेटी तान्या, संजय, उसकी बेटी तनीषा, सनम और शैलजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली इंचार्ज पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें