फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गैस एजेंसियों में सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 11 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के एक एजेंसी में सर्वर न आने पर गैस बुकिंग कराने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़ को समझाता कर
विज्ञापन
रायबरेली। अमेरिका-इस्ररायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद जिले में रसोई गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अफवाहों के कारण लोगों में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के एजेंसियों में सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसियों में खाली सिलिंडर लेकर लोगों ने घंटों इंतजार किया। दिनभर में जिले में 1870 सिलिंडरों का वितरण हुआ। इसके अलावा 2400 सिलिंडर एजेंसियों में और आने के साथ स्टॉक में 14269 रसोई गैस सिलिंडर होने दावा किया गया है।
सरकार ने कॉमर्शियल सिलिंडरों के वितरण पर रोक लगा दी है। इसके अलावा घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग का समय भी बढ़ा दिया है। गैस की किल्लत की आशंका को देखते हुए जिले में गहमागहमी बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के सिविल लाइन स्थित गैस एजेंसी में सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। तमाम लोग बिना गैस सिलिंडर के लिए वापस लौटे।
विज्ञापन

दूरभाष नगर स्थित एजेंसी में गैस की बुकिंग के लिए एजेंसी में भारी भीड़ रही। सर्वर के खराब होने व अन्य कारणों से लोगों को वापस लौटना पड़ा। नसीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, गैस एजेंसी में सिलिंडर के लिए सुबह से ही भीड़ रही। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम लोग बिना सिलिंडर के वापस लौटे।
इनसेट
कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से महंगा हो सकता है खानपान
घुरवारा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाए जाने का असर दिखने लगा है। होटलों में खाना और नाश्ता महंगा हो सकता है। चौदहमील में होटल चलाने वाले विकास चौधरी ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। सिलिंडर न मिलने की स्थिति में व्यापार बंद करना पड़ेगा। रोजी-रोटी पर संकट बढ़ सकता है। घुरवारा में फास्टफूड की दुकान चलाने वाले अंकित ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से व्यापार पर बहुत प्रभावित होगा।
इनसेट
गांवों में भी आपूर्ति प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसियों के संचालक अपने वाहनों से गांवों में रसोई गैस सिलिंडर पहुंचाना रोक दिया है। उपभोक्ताओं को घर पर ही आसानी गैस मिल जाती थी। अब उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों को महंगी गैस भी लेनी पड़ रही है।
इनसेट
अफवाहों से बचें, रसोई गैस की कमी नहीं
एजेंसी के संचालक लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दे रहे हैं। प्रसाद गैस सर्विस के संचालक राम नरेश का कहना है कि उपभोक्ता अफवाहों के कारण परेशान हो रहे हैं। लोग अफवाहों से बचें, क्योंकि जिले को पहले की ही तरह गैस मिल रही है। सिर्फ बुकिंग के लिए समय बढ़ाए जाने के कारण लोगों को लग रहा है कि गैस की किल्लत बढ़ी है।
इनसेट
जिले में रसोई गैस की कमी नहीं है। मंगलवार को 2400 सिलिंडर एजेंसियों में पहुंचे। स्टॉक में 14269 सिलिंडर उपलब्ध हैं। 1870 सिलिंडरों का वितरण किया गया। सभी एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, कि बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराएं। लोग अफवाहों से बचें। उन्हें गैस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें