फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बोलेरो से टकराई स्कूटी, युवक की मौत, पत्नी घायल

Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सरेनी क्षेत्र के छतौना गांव निवासी नियाज खान (45) पत्नी चांदनी बानो के साथ सोमवार शाम स्कूटी से रायबरेली शहर जा रहे थे। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पास सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो उनकी स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां नियाज खान को मृत घोषित कर दिया गया। चांदनी बानो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो हन छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बताया कि नियाज खान विदेश में सिलाई का काम करते थे। वह एक माह पहले ही घर लौटे थे।

परिवार रायबरेली में रहता है। मुहर्रम पर वह पत्नी के साथ गांव आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। नियाज के बड़े बेटे आकिब, छोटे बेटे फहद और बेटी रक्शी खान का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें