परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए चल रही आठवीं काउंसलिंग बुधवार को पूरी हो गई। पुरुष वर्ग की काउंसलिंग में विज्ञान शिक्षक की भर्ती फुल हो गई जबकि कला शिक्षक के दो पद खाली रह गए।
अब नौवीं काउंसलिंग में रिक्त सीटों को भरा जाएगा। डायट में बुधवार को दूसरे दिन भी प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग हुई। मंगलवार को महिला वर्ग की काउंसलिंग के बाद पुरुष की काउंसलिंग में बुधवार को भी सन्नाटा रहा।
एक-एक करके अभ्यर्थियों ने पहुंचकर काउसंलिंग कराई। विज्ञान शिक्षक के सात पद रिक्त थे। काउंसलिंग के बाद सभी सातों पद भर गए। कला वर्ग में तीन पद बचे थे, लेकिन आठवीं काउंसलिंग में मात्र एक अभ्यर्थी ही आया।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि आठवीं काउंसलिंग पूरी हो गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निर्देश जारी होने के बाद अगली काउंसलिंग की डेट तय की जाएगी।