फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज से स्कूलों में लौटेगी रौनक, आएंगे बच्चे

Thu, 25 Jun 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार से रौनक लौटेगी। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे। इससे पहले स्कूल सोमवार से खुल गए थे, लेकिन सिर्फ शिक्षक समेत अन्य स्टाफ ही बुलाए जा रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश 24 जून तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


शिक्षकों को इसलिए पहले से बुलाया जा रहा था, ताकि बच्चों के आने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा सके। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हुए थे। छुट्टी 15 जून तक थी, जिससे 16 जून को स्कूल खुले। उसी दिन नया आदेश आया और 24 जून तक छुट्टी बढ़ा दी गई थी। अब 25 जून से स्कूलोें में बच्चे आएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से सभी स्टाफ आ रहे थे। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं। बृहस्पतिवार से बच्चे भी स्कूल आने लगेंगे। भीषण गर्मी हो रही है, जिससे स्कूलों के समय में बदलाव का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें