फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के संचालन का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड के चलते जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय की ओर से इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए अब यूपी बोर्ड के समस्त विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक संचालित होंगे। अभी तक इन विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 8.50 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक निर्धारित था।
साथ ही डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपेक्षा जताई है कि पिछले कई दिनों से विद्यालय बंद होने के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित थीं, जिन्हें तत्काल पूरा करा लिया जाए। उधर, जीजीआईसी रायबरेली की प्रधानाचार्य की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान एवं गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे से होगी।
विज्ञापन

अमेठी में एक जनवरी से खुलेंगे विद्यालय
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में अब कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिससे स्कूल पहली जनवरी से खुलेंगे। यह फैसला जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने लिया है।
बीएसए ने शनिवार को जारी आदेश में कहा है कि जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (अंग्रेजी/हिंदी माध्यम, मदरसे) आदि 30 एवं 31 जनवरी को बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विद्यालय में बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन अध्यापकों को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें