सलोन (रायबरेली)। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अमित भारती ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्रा सबा, प्रिया, प्रियंका, खुशी, रेशमा ने सरस्वती वंदना की तो स्वागत गीत पर नीतू, कुंती, हिमांशी, पूजा ने नृत्य किया। एक राधा एक मीरा... गीत पर भाग्यश्री के एकल नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। छात्रा प्रिया, उमा, संजू सरोज, शिल्पा, काजल ने योगा डांस किया।
इसी तरह भाग्यश्री, शिवानी, दिव्यांशी, सना का पंजाबी नृत्य, प्रिया, कुंती, हिमांशी, खुशी, क्षमा, कामनी का गुजराती नृत्य काफी मनमोहक रहा। राजस्थानी नृत्य में संजू, शिल्पा, नेहा व काजल ने भाग लिया।
भाग्यश्री के मराठी डांस ने खूब तालियां बटोरीं। होली पर हुए सामूहिक नृत्य में प्रियंका, कुंती, क्षमा, हिमांशी, प्रिया ने भाग लिया। फूलों की होली कामनी और शिवानी ने खेली। कामनी, शिवानी, भाग्यश्री, सना ने विदाई नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी प्रवक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं अच्छे अंक अर्जित करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रामनिहोर सरोज, राजेश यादव, सुनील प्रताप सिंह, दिवाकर पांडेय, महेंद्र सिंह, अजय सिंह व छाया वैश्य आदि मौजूद रहे।